Pimple On Face Reason: अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं के चेहरे पर दाने निकल आते हैं, जो उनकी खूबसूरती को बिगड़ाने का काम करते हैं और यह दाने गालों और नाक के आस-पास ज्यादा निकलते हैं। ऐसे में महिलाओं के सेल्फ कॉन्फिडेंस पर भी असर पड़ता है। खासतौर पर यह परेशानी नई उम्र की लड़कियों में देखने को मिलती है। वहीं कई बार बड़ी उम्र की लोगों को भी यह शिकायत होती है। हालांकि इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन इस पर ध्यान देना जरूरी है। क्योंकि यह आपका चेहरा खराब करने का काम करता है। अगर आप इस पर समय रहते ध्यान देते हैं तो इस परेशानी से आसानी से निजात पाया सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में चेहरे पर दाने (Pimple On Face) निकलने के कारण बताएंगे। साथ ही इससे बचने के तरीके भी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 

जानें चेहरे पर दाने निकलने के कारण (Pimple On Face Reason) 
 
- बॉडी की तासीर

- स्किन केयर करते वक्त कुछ गलतियां

- गलत खानपान

- गंदे हाथों से चेहरा बार-बार छूना

- आपके फोन की स्क्रीन

- तकिए के कवर पर लगे बैक्टीरिया

- कम पानी पीना

- हार्मोनल समस्या 

ऐसे करें देखभाल 
इसके लिए आप फोन की स्क्रीन, तकिए के कवर और अपने मेकअप ब्रश को समय-समय पर साफ करते रहें। वहीं चेहरे को दो बार हल्के फेस वॉश से जरूर धोएं ताकि आपके चेहरे पर जमी गंदगी साफ हो सके। गंदे हाथों से चेहरे को बार-बार चुने से बचें। बाहर का खाना न खाएं। हरी सब्जियां और फलों का ज्यादा सेवन करें। कम से कम 2 लीटर पानी दिन भर में जरूर पिएं।

 यह भी पढ़ें-  Glowing Skin Tips: करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए आज से ही पीना शुरू कर दें ये ड्रिंक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं और पुरुषों के चेहरे पर दाने निकलने के अलग-अलग कारण होते हैं। महिलाओं को कई बार पीरियड्स की वजह से भी दाने निकल जाते हैं। वही स्किन में मौजूद तेल ग्रंथि ज्यादा सक्रिय हो जाता है और स्किन में मौजूद छेद बंद हो जाते हैं जिससे दाने निकलने लगते हैं।