Sun Protection Tips: गर्मियों के मौसम में टैनिंग होना एक बहुत ही आम समस्या है। अगर इसे समय रहते न हटाया जाए तो स्किन की डार्कनेस परमानेंट भी हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टैनिंग के पीछे की वजह तेज धूप और यूवी किरणें हो सकती हैं। ऐसे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्किन में मेलेनिन की मात्रा बढ़ाने में यूवी किरणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तेज गर्मी और धूप के कारण त्वचा टैन होने लगती है। वहीं, सनस्क्रीन की मदद से स्किन को इस नुकसान से बचाया जा सकता है।
अगर आपकी टैनिंग बढ़ रही है तो ऐसे में आपको इसके पीछे की वजह जरूर जाननी चाहिए। आपको बता दें कि कई लोग कहते हैं कि वे नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाते हैं और फिर भी उन्हें टैनिंग की समस्या रहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह सनस्क्रीन की सही मात्रा का इस्तेमाल न करना।
ज्यादातर लोग सनस्क्रीन लगाने में अक्सर यह गलती करते हैं कि वे समय-समय पर इसे दोबारा नहीं लगाते हैं। आपको बता दें कि सनस्क्रीन को दिन में कम से कम दो बार जरूर लगाना चाहिए। कई लोगों को लगता है कि दिन में एक बार सनस्क्रीन लगाने के बाद दोबारा लगाने की जरूरत नहीं होती, लेकिन यह गलत है।
इसके साथ ही सनस्क्रीन खरीदने से पहले SPF और PA रेटिंग का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। ये दोनों तत्व टैनिंग और धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में काफी मदद करते हैं। अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं और आपको अधिक पसीना आता है, तो टैनिंग का खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते समय SPF और PA रेटिंग पर विशेष फोकस करना बहुत जरूरी होता है।