Wrinkle Removal Tips: अक्सर महिलाएं अपने चेहरे पर झुर्रियों के चलते काफी परेशान रहती हैं। यह उनकी सुंदरता को खराब करने का काम करता है। ऐसे में चेहरा बदसूरत दिखने लगता है। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको एक बहुत ही आसान फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे लगाने के 15 दिन बाद ही आपके चेहरे पर इसका असर दिखने लगेगा। तो चलिए जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका।
इसके लिए आपको ओट्स, अलसी, शहद, विटामिन E का कैप्सूल और दही की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच अलसी को आधा कप पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें। फिर इसमें आधा चम्मच ओट्स का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें दही और शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें विटामिन E का कैप्सूल डालें और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
इस तैयार पेस्ट को आधे घंटे तक चेहरे पर लगाकर रखें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसे लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी और त्वचा भी चमकदार नजर आएगी। आपको बता दें कि इसे नियमित लगाने के 10 दिनों के अंदर ही इसका फर्क दिखना शुरू हो सकता है।