Best Facepack For Summer: मौसम में लोग बढ़ते तापमान के चलते तो काफी परेशान रहते हैं। बल्कि इसका असर उनके चेहरे पर भी पड़ता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीने के चलते स्क्रीन की चमक एकदम खो जाती है। ऐसे में चेहरा काफी बेजान दिखाई देने लगता है। कई बार महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए स्किन महंगी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं या फिर पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि हर महंगी चीज स्किन के लिए फायदेमंद ही साबित हो।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गर्मियों में स्किन को ठंडक और हाइड्रेशन की जरूरत होती है, ना कि महंगे प्रोडक्ट्स की। ऐसे में आप घर में रखी कुछ सिंपल सी चीजों से ही स्किन की केयर कर सकते हैं और चेहरे की खोई हुई चमक वापस ला सकते हैं। अगर आपका भी चेहरा बेजान और डल हो गया है, तो ऐसे में आप भी इन फेस पैक को अपना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं इन फेस पैक के बारे में।
केले और शहद फेसपैक
अगर आपका चेहरा ड्राई और फीका लग रहा है, तो ऐसे में आप केले और शहद को मिक्स करके स्मूद सा पैक तैयार करें। इसके लिए आप आधा केले को मैश करके उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को आप चेहरे पर लगभग 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर समय के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
खीरा और एलोवेरा का फेस पैक
गर्मियों में अगर आपकी स्किन जल्दी-जल्दी ऑयली होती है, तो ऐसे में आप खीरा और एलोवेरा का फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करके उसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसके बाद इसे आप चेहरे पर लगा लें। इसे लगाने से आपके चेहरे को फ्रेशनेस मिलेगी।
दही और बेसन
दही और बेसन का फेस पैक तो सदाबहार फेस पैक है और हर किसी का पसंदीदा फेस पैक होता है। यह आपकी टैनिंग को कम करता है। उसके साथ ही आपके चेहरे पर निखार लाने का भी काम करता है। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन में दो चम्मच दही मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो इसे आप हल्के हाथों से धो लें।