Hair Care Tips: आजकल ज्यादा महिलाएं बालों के झड़ने की समस्या के चलते काफी परेशान रहती हैं। वहीं ऐसे में बालों को कंघा करने से भी डर लगता है। कंघी करते समय भी बालों का गुच्छा हाथ में आ जाता है। वहीं अगर ध्यान दिया जाए तो इन सब के पीछे हम ही जिम्मेदार होते हैं। कुछ कमियों की वजह से बाल टूटने की समस्या ज्यादा होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में कुछ बातें बताएंगे जिसे जानने के बाद आप बालों का ख्याल आसानी से रख सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
सोते समय बाल और स्केल्प भी रिकवर करते हैं
कई बार मन में सवाल आता है कि बालों को बांधकर सोना बेहतर है या खोलकर। ऐसे में आपको शायद यह जानकर हैरानी हो कि इस आदत का भी बालों की सेहत पर असर पड़ता है। हर रोज की छोटी-छोटी आदतें अगर बार-बार की जाए तो बालों का टूटना काफी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सोते समय बाल और स्केल्प भी रिकवर करते हैं। ऐसे में सोने का तरीका, तकिया का कपड़ा और बालों की पोजीशन बहुत मायने रखती है।
यह भी पढ़ें- Beauty Tips: महंगे सीरम छोड़िए, किचन में छिपे हैं नैचुरल ग्लो के राज
बालों को खोलकर सोने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
एक्सपर्ट का कहना है कि बालों को खोलकर सोना ज्यादा अच्छा होता है। अगर आपके बाल छोटे हैं या जल्दी नहीं उलझते हैं तो आप बालों को खोलकर सोएं। इससे स्केल्प पर खिंचाव नहीं पड़ेगा। वहीं बालों को खोलकर सोने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। इसके साथ ही सिर दर्द और हेयर लाइन पर तनाव भी काम होता है और बालों को आराम मिलता है। वहीं बालों को कसकर बांधने से बालों पर खिंचाव पड़ता है और जड़े कमजोर होती हैं। इसे ट्रैक्शन एलोपेसिया कहा जाता है। वहीं कानों के पास और हेयर लाइन से बाल पतले होने लगते हैं। अगर लंबे समय तक आप वालों को कसकर बांधकर सोते हैं तो आप गंजेपन का शिकार भी हो सकते हैं। ऐसे में आप सोते समय बालों को खोलकर ही सोएं।