Hair Growth Tips : लंबे, घने और मजबूत बालों की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, खानपान की कमी और बढ़ते प्रदूषण के कारण बालों की ग्रोथ प्रभावित होने लगी है। ऐसे में लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट और केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जिनका असर कई बार अस्थायी ही रहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ खास बीजों को सही तरीके से आहार में शामिल कर बालों की जड़ों को अंदर से पोषण दिया जा सकता है। ये बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और नियमित उपयोग से बालों की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।
1. चिया सीड्स
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। जो बालों के ग्रोथ को बढ़ाते है। इसको दही और स्मूदी के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसमें जरूरी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बालों के ग्रंथ को बढ़ाता है और टूटने से बचाने में सहायक होता है। चिया सीड्स आयरन का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। चिया जेल बनाकर हेयर मास्क की तरह स्कैल्प पर भी लगाया जा सकता है।
2. कद्दू के बीज
जिंक का अच्छा स्रोत हैं। जिंक बालों की जड़ों को मजबूत रखने और अत्यधिक झड़ने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।इनमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और प्रोटीन मौजूद होता। इसके बीज को रोस्ट कर के खा सकते है। सुप और सलाद में डालकर भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
3. अलसी के बीज
अलसी के बीज ओमेगा 3 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो बालों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी महत्वपूर्ण माने गए हैं। अलसी में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड जो स्कैल्प को मजबूत करता है।अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाता है बालों की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें...Electric Kettle Use : ढक्कन खोल कर इलेक्ट्रिक कैटल करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, जानें सही तरीका