Hair Care Tips : आजकल कम उम्र में बालों का सफेद होना आम समस्या बनती जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और पोषण की कमी इसका बड़ा कारण माने जाते हैं। ऐसे में केमिकल डाई का सहारा लेने की बजाय अगर आप प्राकृतिक उपाय अपनाना चाहते हैं, तो आंवला आपके लिए कारगर विकल्प हो सकता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आंवला बालों को अंदर से पोषण देता है और उनकी प्राकृतिक रंगत बनाए रखने में मदद करता है।

सूखे आंवले में छिपे हैं पोषण के गुण

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो बालों के लिए बेहद ही लाभकारी माना जाता है। स्कैल्प को पोषण देने का काम करते हैं इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। बालों का प्राकृतिक पिगमेंट बनाए रखने का काम करता है। जिससे समय से पहले सफेदी की समस्या कम हो सकती है। 

आंवले का पानी

आंवले के पानी को गर्म करके उबालकर छान लें और इसके पानी से सप्ताह में दो-तीन बार बाल धोएं। इससे रूखे बालों में चमक आती है। बाल सफेद नहीं होते है।

आंवला पाउडर और तेल से करें मसाज

यदि अब बालों को जड़ से मजबूत बनाना चाहते हैं तो आंवले के पाउडर को नारियल तेल या फिर सरसों तेल में डालकर मसाज कर सकते हैं। बालों को नमी मिलती है और टूटने की समस्या कम होती है। 

खाने में शामिल करें आंवला

आंवले के सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसका सकारात्मक असर त्वचा और बालों पर भी दिखाई देता है। इसका आप प्रतिदिन सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें...Hair Growth Tips : झड़ते बालों से परेशान, किचन में छिपा है लंबाई बढ़ाने का फॉर्मूला