Coriander Storage Tips: ज्यादातर भारतीय घरों में हरी धनिया का इस्तेमाल हर रोज किया जाता है। यह खाने के स्वाद और रंग दोनों को ही बदलने का काम करती है। वहीं हरी धनिया का इस्तेमाल सब्जी, गार्निशिंग, चटनी या फिर रायते में किया जाता है। ऐसे में हर रोज धनिया का इस्तेमाल होता है। ऐसे में एक्शन महिलाएं सबसे ज्यादा इस बात को लेकर परेशान रहती है कि इसे लंबे समय तक कैसे स्टोर किया जाए। क्योंकि यह दूसरे दिन ही बुझने लगती है। तो कई बार पत्तियां गलने लगती हैं और ऐसे में ज्यादा धनिया बहुत जल्दी खराब हो जाता है। आपको बता दें कि इसके पीछे का कारण गलत तरीके से स्टोर करना हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप हरी धनिया को लंबे समय तक कैसे स्टोर करके रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
फ्रिज में ऐसे करें स्टोर
हरा धनिया को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे आप जार, पेपर टॉवल, कंटेनर जैसी चीजों में रखकर भी लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं। आपको बता दें कि हरा धनिया की पत्तियां काफी नाजुक होती हैं। इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं मार्केट से लाने के बाद पत्तियों में नमी फंसी रह जाए तो वह जल्दी-जल्दी गलने लगती हैं। वहीं अगर आप इसे ज्यादा सूखने वाली जगह पर रखते हैं तो ऐसे में पत्तियां मुरझा जाती हैं।
धनिया खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
वहीं आप धनिया को रखते समय इस बात का ख्याल रखें कि केले और सेब जैसे फलों के आसपास ना रखें। क्योंकि यह फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो फल-सब्जियों और हर्ब्स को जल्दी खराब कर देते हैं। ऐसे में आप धनिया को फ्रिज में सही जगह स्टोर करें। वहीं बाजार से धनिया खरीदते वक्त ध्यान रखें कि जिसके पत्ते ज्यादा चमकदार और डंठल मजबूत हों, वही धनिया खरीदें। धनिया की खुशबू भी उसकी ताजगी का संकेत दे सकती है। अगर धनिया खराब दिखाई दे रही है तो ऐसे में उसे खरीदने से बचें।
अगर आप धनिया को धोकर स्टोर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप पहले ध्यान रखें कि धनिया को धोने के बाद उसमें पानी ना रहे। धनिया को अच्छी तरीके से धोकर कुछ समय के लिए फैला दें। जब भी पूरी तरीके से सूख जाए तो पेपर टॉवल में धनिया को हल्के से लपेटें। उसके बाद जिप लॉक बैग में या फिर डब्बे में रखकर फ्रिज में रख दें।
अगर आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप धनिया को अच्छे से साफ करें। इसके लिए आप धनिया को धोकर अच्छी तरीके से सुखा लें। फिर आप गहरा कंटेनर लें। कंटेनर के नीचे सूखा पेपर टॉवल बिछाकर रखें। उसके बाद धनिया को इस पर रखें। अगर धनिया ज्यादा है तो बीच में एक और पेपर टॉवल रखकर दूसरी लेयर लगाकर रखें। फिर आप कंटेनर को बंद करके फ्रिज में रखें। पेपर टॉवल अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करेगा। ऐसे में आपके घर का हरा धनिया लंबे समय तक फ्रेश बना रहेगा।