Beauty Tips: आजकल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग हजारों रुपये के सीरम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं, लेकिन कई बार इनके रिजल्ट उतने असरदार नहीं होते जितनी उम्मीद होती है। वहीं, हमारी दादी-नानी के पारंपरिक नुस्खे आज भी उतने ही कारगर माने जाते हैं। खास बात यह है कि इन घरेलू उपायों के लिए आपको बाजार भागने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि ज्यादातर चीजें आपके किचन में ही मौजूद होती हैं। हल्दी, बेसन, दही, शहद और गुलाबजल जैसे साधारण तत्व त्वचा को प्राकृतिक चमक देने के साथ-साथ उसे अंदर से पोषण भी देते हैं।
हल्दी और दूध से पाएं साफ और दमकती त्वचा
सदियों से लोग त्वचा को निखारने के लिए हल्दी और दूध के लेप का इस्तेमाल करते हैं। दूध का पोषक तत्व दूध को स्किन को मुलायम बनाने का काम करते हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुण दाग-धब्बों और पिंपल्स को कम करते है। 15-20 मिनट तक इस लेप को लगाने से चेहरा साफ होता है।
बेसन और गुलाब जल से डीप क्लीनिंग
बेसन त्वचा को अंदर से साफ करता है। चेहरा के तेल को हटाता है। गुलाब जल ठंडक देने के साथ स्किन को फ्रेश लुक देता है। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
रूखी त्वचा के लिए मलाई और शहद
अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप मलाई और शहर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा मुलायम होती है। मलाई त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइजर करती है। सोने से पहले रात को नारियल तेल का मालिश भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें...Hair Care Tips : कम उम्र में सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं आंवला, जड़ों से मिलेगी मजबूती