Gold- Silver Price: जयपुर सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। ग्लोबल मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी और पिछले सप्ताह की भारी बिकवाली के बाद हुई शॉर्ट कवरिंग का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला। वहीं सोना स्टैंडर्ड 1,300 तथा 22 कैरेट जेवराती 1,100 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ गया। चांदी में 4,500 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल रहा। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अगस्त डिलीवरी सोना 65.40 डॉलर बढ़कर 4081.30 डॉलर तथा सितंबर डिलीवरी चांदी 2.343 डॉलर की तेजी से 59.415 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।
जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट के नए रेट
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले हफ्ते की भारी बिकवाली के बाद शॉर्ट कवरिंग के कारण सोने-चांदी कीमतों में यह तेजी आई है। ट्रेडर्स द्वारा शॉर्ट कवरिंग की जा रही है। हालांकि, 10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 4.60% के आसपास है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत है। जुलाई फेड मीटिंग में ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद है। लेकिन, सितंबर फेड बैठक में ब्याज दरें बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। वहीं, मजबूत आर्थिक आंकड़ों के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम है। लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें" रहने की संभावना के कारण सोने-चांदी की तेजी पर ऊपरी स्तरों पर लगाम लगी हुई है।
जानें जयपुर सर्राफा बाजार के ताजा भाव
चांदी (999): 229.50 रुपये प्रति ग्राम।
सोना स्टैंडर्ड: 14,700 रुपये प्रति ग्राम।
22 कैरेट जेवराती सोना: 13,610 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट जेवराती सोना: 11,470 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट जेवराती सोना: 9,120 रुपये प्रति ग्राम।
ऐसे में बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों और डॉलर की चाल के आधार पर सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।