Skin Brightening Tips: हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। वहीं बेदाग त्वचा पाने के लिए वे काफी रुपए भी खर्च कर देती हैं। आपको बता दें कि बिना ब्यूटी पार्लर जाए भी खूबसूरत स्किन पा सकते हैं। जिसे अपनाने के बाद हर कोई आपसे आपकी खूबसूरती के राज पूछेगा। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिसे अपनाकर आप कुछ ही दिनों में चिकनी और बेदाग त्वचा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं घरेलू उपाय।
दही और बेसन
आप हफ्ते में एक या दो बार दही और बेसन का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए आप दही और बेसन को मिक्स करें। इसके बाद तैयार मिश्रण को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर बाद में चेहरा पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल और शहद
एलोवेरा जेल और शहद दोनों ही स्किन के बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
टमाटर का रस
इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन मौजूद होते हैं जो स्किन तो ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप टमाटर के रस को हर रोज 10- 15 मिनट के लिए लगा कर रखें और तय समय के बाद चेहरा पानी से धो लें।
खीरा और तरबूज
खीरा और तरबूज स्किन को चमकदार बनाने में बहुत मदद करता है। इसके लिए आप खीरे और तरबूज का रस निकाल लें। इसके बाद 2 चम्मच दोनों रस को एक कटोरी में डालें और इसमें कुछ बूंदे नींबू की डालें। इसे आप चेहरे पर 20 मिनट ले लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद आप गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
दूध
दूध रंग गोरा करने में बहुत कारगर होता है। इसके लिए आप कच्चे दूध को रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं और फिर इससे कुछ मिनट के लिए मसाज करें। आपको कुछ दिन में ही असर दिख जाएगा।
इन घरेलू नुस्खों के साथ आप अपने खान पान का भी खास ख्याल रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। सब्जियों और फलों का ज्यादा सेवन करें। साथ ही समय पर सोएं और पूरी नींद लें।