Summer Care Tips: गर्मी में पसीना आना बहुत ही आम बात है, क्योंकि ऐसा मौसम की वजह से होता है। वहीं लगातार पसीना आने से चिपचिपाहट, बेचैनी और थकान जैसी परेशानियां होने लगती हैं, जिससे पूरा दिन खराब रहता है। ऐसे में आज हम आपको Shahnaz Husain द्वारा बताए गए कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप खुद को फ्रेश रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
गर्मियों में फ्रेश और एनर्जेटिक रहने का सबसे पहला नियम होता है कि आप खूब ज्यादा पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। अगर आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी, तो आपकी बॉडी का टेंपरेचर कंट्रोल में रहेगा। पसीने के जरिए शरीर से जो पानी निकल जाता है, उसकी कमी को पूरा करना बहुत जरूरी होता है। हर दिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। वहीं अगर आप धूप में बाहर जाते हैं या जिम में वर्कआउट करते हैं, तो आपको और ज्यादा पानी पीने की जरूरत पड़ सकती है।
गर्मियों में साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप हर रोज नहाएं। शरीर में पसीना और बैक्टीरिया की वजह से स्किन इन्फेक्शन और बदबू की परेशानी होने लगती है। इसलिए दिन में कम से कम एक बार एंटीबैक्टीरियल साबुन से अच्छे तरीके से जरूर नहाएं। नहाते समय शरीर की अच्छी तरह सफाई पर ध्यान दें, खासकर उन जगहों पर जहां ज्यादा पसीना आता है।
गर्मियों के मौसम में कपड़ों का सही चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप गर्मियों में टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनते हैं, तो यह पसीने को सोख नहीं पाते हैं और ऐसे में परेशानी बढ़ने लगती है। इसलिए आप इस मौसम में हमेशा हल्के और ढीले कपड़े पहनें। कॉटन के कपड़े पहनना इस मौसम में सबसे बेस्ट होता है, क्योंकि इन कपड़ों में हवा आसानी से पास होती है और पसीना जल्दी सूख जाता है।
जब आप घर से बाहर निकलते हैं, तो आपको बार-बार नहाने या मुंह धोने की सुविधा नहीं मिल पाती है। ऐसे में आपको अपने पास रिफ्रेशिंग वाइप्स जरूर रखने चाहिए। यह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। जब आपको चिपचिपाहट या थकावट महसूस हो, तो आप इससे अपना चेहरा, गर्दन और अंडरआर्म्स साफ कर सकते हैं। वहीं आप एलोवेरा या खीरे के गुणों वाले वाइप्स चुन सकते हैं, क्योंकि ये आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं।