Glowing Skin DIY: उम्र के साथ चेहरे की चमक कम होना एक नेचुरल प्रोसेस है। ऐसे में महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, तो कई महिलाएं मेकअप से इसे कवर करने की कोशिश करती हैं। वहीं अगर आप अपने चेहरे को लंबे समय तक जवां रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में एक बहुत ही असरदार फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाकर आपका बुझा हुआ चेहरा भी काफी ग्लो करेगा और ग्लोइंग दिखाई देगा। वहीं कॉफी से बने इस फेस पैक को लगाने से आपकी स्किन भी ग्लोइंग दिखेगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

इस फेस पैक को बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
कॉफी - एक चम्मच
बेसन - दो चम्मच 
दही - एक चम्मच

यह भी पढ़ें-  Facial At Home: मानसून में भी चमकेगा चेहरा, दही से पाएं दमकती और बेदाग त्वचा, घर पर करें आसान फेशियल
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में कॉफी, बेसन और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे आपको इस तरीके से मिलाना है कि एक फाइन और स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए। ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला भी न हो और ज्यादा गाढ़ा भी न रहे। फिर आप तैयार पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर हाथों से हल्की मसाज करते हुए पानी से चेहरा धो लें। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर इस्तेमाल करें।