Cleaning Hacks: ज्यादातर लोगों को काले रंग के कपड़े पहनना काफी पसंद होता है। वहीं इस कलर के कपड़े पहनने में सबसे ज्यादा परेशानी आती है। इसमें दाग लग जाने के बाद काफी भद्दे दिखते हैं। साथ ही जल्दी साफ भी नहीं होते हैं। काले कपड़ा धोने के बाद सफेद दाग छोड़ देता है। वहीं हटने का नाम ही नहीं लेता है। काले कपड़े को धोने में भी ज्यादा परेशानी आती है, क्योंकि इस पर सफेद साबुन सर्फ के धब्बे और रोएं चिपक जाते हैं, जो दिखने में बहुत ही बुरे लगते हैं। ऐसे में काले कपड़े पहन कर बाहर जाना काफी मुश्किल होता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिसे अपना कर आप इस परेशानी से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपाय की बारे में।

सिरका

अगर आपके कपड़े धोने के बाद कपड़ों पर डिटर्जेंट के दाग रह गए हैं तो इसे हटाने के लिए आप एक बोतल में पानी भर लें, फिर इसमें बराबर मात्रा में सफेद सिरका मिक्स करें। इसके बाद आप पानी और सिरके को आपस में अच्छी तरीके से हिला कर मिक्स कर लें। फिर इसे दाग वाले हिस्से पर स्प्रे कर दें। इसके बाद आप कपड़े को हाथों से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से आपके कपड़े पर लगे दाग साफ हो जाएंगे।

नींबू

काले कपड़े पर सफेद दाग हटाने के लिए आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां-जहां सफेद रंग के धब्बे लगे हों, वहां पर आप नींबू को रगड़ कर साफ कर दें। ऐसा करने से सफेद कलर के दाग हट जाएंगे।

एल्युमिनियम फॉइल

अगर आप में काले कपड़े वाशिंग मशीन में धो रहे हैं और इसमें सफेद धब्बे लग गए हैं, तो इसके लिए आप एल्युमिनियम फॉइल को लपेटकर डाल दें। ऐसे में जो भी कपड़े का लिंट होगा। वहां फॉइल में लग जाएगा और कपड़े में सफेद धब्बे नहीं लगेंगे। इसे आपको कपड़ों में धोते वक्त डालना है। वहीं आप कपड़ों को धोते समय वाशिंग मशीन में भी फॉइल को लपेटकर डाल सकते हैं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा काले कपड़ों पर सफेद दाग हटाने में बहुत ही मददगार होता है। इसके लिए आप कपड़ों को धोते समय पानी में डाल दें।