Skin Care Tips:हर महिला अपनी स्किन को ग्लोइंग और चमकदार चाहती है। इसके लिए वे हजारों रुपए भी खर्च कर देती है, लेकिन कोई खास रिजल्ट नहीं आता है। वहीं कई बार महिलाएं बार-बार पार्लर जाती हैं, ताकि वह अपने चेहरे को साफ और ग्लोइंग बना सकें। ऐसे में आप बिना पैसे खर्च किए किचन में मौजूद कुछ चीजों से ही अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। ऐसे में हम आपको आज कुछ बेहतर उपाय बताएंगे जिसके बाद आपको पार्लर जाकर फेशियल करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरीके से आप अपने स्किन को गहराई से साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में।

ऐसे तैयार करें फेसपैक

इसके लिए आपको चिया सीड्स, कच्चा दूध और केसर की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि यह कांबिनेशन त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं यह अपनी स्किन को हाइड्रेशन एंटी एजिंग स्किन ब्राइटनेस जैसे फायदे पहुंचाता है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चिया सीड्स को दो चम्मच पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। ऐसा करने से चिया सीड्स में जल जैसा बन जाएगा। अब आपको इसमें एक चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिलाना है। आप इसमें दो या तीन केसर के धागे में डाल दें। फिर आप सभी चीजों को अच्छे तरीके से मिला लें। तैयार पेस्ट को आप चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।

यह भी पढ़ें- Home Remedies: मच्छरों से हैं परेशान? तुरंत अपनाएं ये देसी जुगाड़, मिनटों में भाग जाएंगे मच्छर

काफी असरदार है ये नुस्खा

तय समय के बाद आप हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को पानी से धो लें। इसे लगाने के तुरंत बाद ही आपको अपनी त्वचा में फर्क दिखेगा। अगर आप पार्लर के खर्च से बचते हुए नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहती हैं, तो यह आसान घरेलू उपाय आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है।