Tanning Home Remedies: गर्मियों में स्किन से जुड़ी काफी ज्यादा समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसके पीछे की वजह तेज धूप, पसीना और पॉल्यूशन है। ऐसे में त्वचा का बहुत ही बुरा हाल हो जाता है। इस मौसम में लोगों को टैनिंग की समस्या काफी ज्यादा होने लगती है। ऐसे में चेहरे की रंगत खो जाती है। वहीं, लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स या फिर पार्लर का सहारा लेते हैं। कुछ महिलाएं घरेलू उपाय अपनाकर भी इन समस्याओं से छुटकारा पाने की कोशिश करती हैं।
अगर आप नेचुरल तरीके से अपने चेहरे पर जमी टैनिंग को हटाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप हमारे द्वारा बताए गए इस नुस्खे को अपना सकते हैं। इसे अपनाने के कुछ ही समय बाद आपको फर्क देखने लगेगा। तो चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में।
स्किन पर टैनिंग हटाने में टमाटर और कॉफी से बना स्क्रब काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी स्किन से डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक टमाटर, एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी।
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले टमाटर को बीच से काट लें। इसके बाद इसके ऊपर थोड़ा सा कॉफी पाउडर डालकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। अब टमाटर का रस निकालकर उसमें कॉफी मिलाएं। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो आप इसमें शहद मिला सकते हैं, वरना शहद को स्किप भी कर सकते हैं।
फिर तैयार पेस्ट को चेहरे पर कम से कम 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से चेहरा धो लें।स्क्रब का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि इसे बहुत तेज़ी से न रगड़ें, वरना आपकी स्किन में जलन हो सकती है। साथ ही, इसे आंखों के आसपास के एरिया में न लगाएं।