Best Facepack For Skin: चिया सीड्स को सुपरफूड माना जाता है। आजकल इसका काफी ज्यादा ट्रेंड हैं। वहीं चिया सीड्स का सेवन लोग सुबह खाली पेट करते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स सिर्फ हेल्दी ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखने, निखार बढ़ाने और उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। आज हम आपको चिया सीड्स से बनने वाले कुछ आसान फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिन्हें लगाने से आपकी त्वचा ग्लोइंग और फ्रेश नजर आएगी।

चिया सीड्स, एलोवेरा और शहद का फेस पैक
इसे बनाने के लिए आपको चिया सीड्स, एलोवेरा जेल और शहद की जरूरत होगी। सबसे पहले चिया सीड्स को 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। जब यह फूल जाएं, तब इसमें एलोवेरा जेल और शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह फेस पैक त्वचा को मॉइस्चराइज करने और प्राकृतिक निखार लाने में मदद करता है।

चिया सीड्स और ग्रीन टी फेस मास्क
इस फेस मास्क को बनाने के लिए चिया सीड्स, ग्रीन टी और शहद की जरूरत होगी। सबसे पहले ग्रीन टी बनाकर उसे ठंडा कर लें। फिर उसमें चिया सीड्स डालकर 15 मिनट तक भिगो दें। इसके बाद इसमें शहद मिलाएं और तैयार मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। यह फेस मास्क त्वचा को ताजगी देने और उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

चिया सीड्स, हल्दी और शहद का फेस पैक
इसे बनाने के लिए चिया सीड्स, पानी, हल्दी और शहद की आवश्यकता होगी। सबसे पहले चिया सीड्स को 30 मिनट तक पानी में भिगो दें। इसके बाद इसमें हल्दी और शहद मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह फेस पैक चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने, त्वचा की रंगत निखारने और स्किन टोन को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Tanning Home Remedies: गर्मियों में टैनिंग से हैं परेशान? नींबू, एलोवेरा और टमाटर के ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत