Ved Expert Recruitment: निदेशालय संस्कृत शिक्षा, राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के 8 राजकीय आदर्श आवासीय वेद-विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती राज्य सरकार की विद्या संबल योजना के तहत अंशकालिक (पार्ट-टाइम) और मानदेय आधारित होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 20 अप्रैल शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

8 केंद्रों पर चारों वेदों के विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी

संस्कृत शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य के 8 केंद्रों पर चारों वेदों के विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी। उदयपुर जिले के वल्लभनगर स्थित वेद विद्यालय में भी नियुक्तियां होंगी। इसी साल इस विद्यालय की शुरुआत हुई है। आपको बता दें कि फरवरी तक यहां दो विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही भेजना होगा।

इन केंद्रों पर भर्तियां  होंगी 

वल्लभनगर (उदयपुर), हाथौज (जयपुर), पुष्कर (अजमेर), गोमरखधाम-तारातरा मठ (बाड़मेर), चेचट (कोटा), ग्राम पोली-नदबई (भरतपुर) व श्री डूंगरगढ़ (बीकानेर)।

इन वेदों के विशेषज्ञों की होगी भर्ती
ऋग्वेद (शाकल शाखा), शुक्ल यजुर्वेद (माध्यन्दिनी शाखा), सामवेद (कौथुम शाखा) और अथर्ववेद।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में DC ने RCB को 6 विकेट से हराया, जानें प्वाइंट्स टेबल का नया हाल

ऐसे में विभाग द्वारा अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने और निर्धारित योग्यता मानदंडों का पालन करने की अपील की गई है।