UPSC NDA Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए 1 परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ लें।
यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड 2026: ऐसे करें डाउनलोड
1. सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर NDA I 2026 Admit Card लिंग होगी। उस पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अपना एनरोलमेंट नंबर,रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा और डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर ये वस्तुएं पूरी तरह से होंगी प्रतिबंधित
परीक्षा के दौरान उम्मीदवार मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, बैग, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, वॉलेट, बैग, बेल्ट पहनकर नहीं आ सकते हैं। किसी उम्मीदवार को पास प्रतिबंधित आइटम मिलता है तो उसे परीक्षा से वंचित कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।