Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एमपी पुलिस में भर्तियां निकली है। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल ने पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से 679 पदों को भरा जाएगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 5 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 है। 

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (बैण्ड) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 12वीं या सरकार द्वारा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा पास की हो।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
स्किल टेस्ट
बैण्ड वादन टेस्ट
साक्षात्कार
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: वेतन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को वेतन 19500 रुपए से लेकर 62000 रुपए तक मिलेगा।