Railway Apprentice Recruitment 2026भारतीय रेलवे में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1644 पदों को भरा जाएगा। इसमें स्टेनो हिंदी/अंग्रेजी, मशीनिस्ट, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा (COPA) और  मैकेनिक समेत कई ट्रेड शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं देना पड़ेगा। 
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 5 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 4 जून 2026

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। 
आयु सीमा: इन पदों के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। SC/ST वर्ग को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की छूट दी जाएगी। दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को भी नियमानुसार छूट का प्रावधान है।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: ऐसे करें आवेदन 
चरण 1. सबसे पहले Apprenticeship India Portal पर जाना होगा। 
चरण 2. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
चरण 3. इसके बाद ‘Establishment Search’ में जाकर SECR रायपुर पर जाएं। 
चरण 4. अपने संबंधित ट्रेड के सामने दिए गए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
चरण 5. आवेदन फॉर्म में मांगी हुई जानकारी दर्ज करें।
चरण 6. जरूरी दस्तावेज (10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, आधार कार्ड) फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
चरण 7. इसके बाद फॉर्म सबमिट बटन पर करें।
चरण 8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।