Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2801 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 तक ऑफिशिल वेसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 11 अप्रैल 2026 है। इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर जो 10वीं पास हों।
पदों का विवरण
पद का नाम पदों की संख्या
इलेक्ट्रीशियन 1258
फिटर 539
एसी मैकेनिक 251
वेल्डर 202
सीओपीए 181
डीजल मैकेनिक 105
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 88
मशीनिस्ट 54
इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स 33
एमएमटीएम 24
पेंटर 32
कारपेंटर 22
मोटर मैकेनिक 12
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास की हो और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट पास हो।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल के बीच होनी चाहिए। से आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमनुसार छूट दी जाएगी।