Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्लर्कियल कैडर में स्पोर्ट्सपर्सन के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस जैसे खेलों में शामिल होने उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद फील्ड ट्रायल पर आधारित होगी, जिसमें खेल प्रदर्शन मुख्य मूल्यांकन मानदंड होगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 30 पदों की घोषणा की गई है। इनमें से 24 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 6 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है और 12 मई 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को इस अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 
कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा: 1 अप्रैल, 2026 तक 20 से 28 वर्ष है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसर छूट उपलब्ध है।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी पहले उम्मीवारों के आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और फील्ड ट्रायल होगा। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और खेल उपलब्धियों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को फील्ड ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा, जहां प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन निर्धारित किया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये है।