Healthy Tips: शरीर को हेल्दी रखने के लिए सुबह का समय बहुत खास होता है। पूरी रात आराम करने के बाद जब सुबह उठते हैं तो शरीर को एनर्जी और पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि सुबह खाली पेट ऐसा क्या खाया जाए जो जिसका असर पूरे दिन रहे और सारा दिन आप एनर्जेटिक रहें। अगर दिन की शुरुआत सही खाने से हो तो दिन भर शरीर स्वस्थ और ऊर्जा भरा रहता है। वहीं सही नाश्ता न करने से डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती है। ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सुबह अगर आप हल्का-फुल्का खाते हैं, तो आपको कोई परेशानियां हो सकती है। अगर आप इस तरह की आदत लंबे समय तक अपनाते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है, इसलिए सुबह का नाश्ता आप बहुत सोच समझ करें। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि सुबह खाली पेट आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। वहीं आप इसके बाद भीगे हुए बादाम या किशमिश खाएं। यह शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। साथ ही आपको जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसके बाद आप पपीता सेब या केला खा सकते हैं। इन्हें खाने से शरीर को विटामिन मिलते हैं। यह आपको पौष्टिक तत्व भी देता है। इसके साथ ही यह आसानी से पच जाता है और पेट पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता है। वहीं आप सुबह तला-भुना या ज्यादा मसालेदार खाने की चीजों से बचें।
अगर आप सुबह-सुबह बहुत ज्यादा कॉफी पीते हैं, तो ऐसे में आपको ऐसी कई समस्या होने लगती है। वहीं आप सुबह खाली पेट कोल्ड ड्रिंक या पैकेजिंग वाले जूस का सेवन करने से परहेज करें क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके सेवन से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही आपको पाचन से जुड़ी गंभीर समस्या होने का डर भी रहता है।

अब इन बातों का रखें ख्याल 
- सुबह उठते ही एक गिलास पानी जरूर पिएं
- खाली पेट बहुत ज्यादा चाय या कॉफी न पिएं
- आप सुबह बाहर के पैकेजिंग वाले फूड या जूस का सेवन करने से बचें और घर का बना हुआ है नाश्ता करें।
- डाइट में मौसमी फल शामिल करें।
- आप सुबह ज्यादा देर तक भूखे न रहें और समय से हेल्दी नाश्ता करें।