Healthy Food Storage Tips: ज्यादातर लोग बाजार से सब्जी लाने के बाद उन्हें पॉलिथी में ही बंद करके फ्रिज में रख देते हैं। बिना इस बात को जाने कि यह सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। फ्रिज में सब्जियां रखना ठीक है, लेकिन उसे पॉलिथीन में रखना बहुत ही गलत है। अगर आप भी सब्जियों को सीधा प्लास्टिक बैग में ही रखतकर फ्रिज में रख देते हैं, तो आपको अपनी आदत आज ही बदल लेनी चाहिए। आपकी यह आदत आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि सब्जियों को बाजार से लाकर तुरंत फ्रीज प्लास्टिक बैग में बंद करके फ्रिज में रखने से शरीर को क्या नुकसान पहुंचते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

सब्जियों को हवा की जरूरत होती है

आपको बता दें कि प्लास्टिक बैग्स में हवा नहीं जाती है। वहीं सब्जियों को हवा की जरूरत होती है। ऐसे में अगर सब्जियों को हवा न पहुंचे तो उनमें से निकलने वाली नमी बैग के अंदर ही रह जाती हैं, जिससे बैक्टीरिया फंगस जल्दी बढ़ने लगते हैं। इस तरह से सब्जियां बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। वहीं प्लास्टिक बैग बनाने के लिए बिस्फिनोल ओर फ्थैलेट का यूज होता है, जिससे हार्मोन में गड़बड़ी होने का डर रहता है। इसके साथ ही यह डाइजेशन की समस्या भी हो सकती है। आपको बता दें कि प्लास्टिक पॉलिथीन में रखी गईं सब्जियों का स्वाद बदल जाता है। वे फ्रेशनेस खोकर मुरझा जाती हैं और वहीं विटामिन्स भी खत्म हो जाते हैं। ऐसे में सब्जी खाने से कोई लाभ नहीं पहुंचता है।

यह भी पढ़ें- Pregnancy Health: प्रेगनेंसी के दौरान दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, हार्ट अटैक का हो सकता है खतरा

ऐसे करें सब्जियों को स्टोर

आपको सब्जियां बाजार से लाने के बाद पॉलिथीन से निकालकर कुछ देर के लिए हवा में सुखानी चाहिए। फिर कपड़े या जाली वाले थैले में रखकर फ्रिज में स्टोर करना चाहिए। वहीं अगर आपकी सब्जी और गल गई हैं और इसमें फंगस लग गया है तो इसका बिल्कुल भी सेवन न करें। आप हरी पत्तेदार सब्जियों को कागज में लपेटकर तो सब्जियां ज्यादा दिन तक फ्रेश रहती हैं। आपको बता दें कि सावधानी बरतकर सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। सेहतमंद रहने के लिए सबसे पहले आपको अपने कुछ आदतों को बदलना जरूरी है। प्लास्टिक की चीजों में न तो खाना खाना चाहिए और न ही इसमें खाना गर्म करना चाहिए। यह शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप खाने को नेचुरल तरीकों से ही स्टोर करें।