Rajasthan News : इलाज के बढ़ते खर्च के बीच आम लोगों के लिए एक राहत देने वाली जानकारी सामने आई है। हालिया सर्वे में पता चला है कि राज्य में अस्पताल में भर्ती मरीजों पर होने वाला औसत खर्च राष्ट्रीय स्तर की तुलना में काफी कम है। आंकड़े यह भी दिखाते हैं कि यहां सरकारी और निजी दोनों तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग हो रहा है, हालांकि बड़ी संख्या में लोग अब भी निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं।
लद्दाख सबसे सस्ता और चंडीगढ़ सबसे महंगा
राजस्थान खर्च के मामले में बीच के पायदान पर आता है। जबकि देश के कई शहरों में इलाज सबसे महंगा है जिसमें चंडीगढ़ का नाम सबसे शीर्ष पर आता है। वहीं अगर सस्ती इलाज की बात करें तो लद्दाख में सबसे सस्ती इलाज होती है। देश में 8वें स्थान पर राजस्थान का नाम आता है ।
सरकारी अस्पताल सस्ते, लेकिन भरोसा निजी सेक्टर पर
रिपोर्ट में यह सामने निकलकर आया कि सरकारी अस्पताल का इलाज सस्ता होने के बावजूद भी ज्यादातर मरीज प्राइवेट अस्पताल में ही जाते हैं। यह आपको शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।
पुरुषों की भर्ती दर महिलाओं की तुलना में ज्यादा
पुरुषों की भर्ती दर महिलाओं की तुलना में अधिक रही। राज्य में 45.3% मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 53.7% मरीज प्राइवेट अस्पतालों को चुन रहे हैं। केरल में प्रति 1000 आबादी पर 92 लोग अस्पताल में भर्ती होते हैं, जबकि मेघालय में यह आंकड़ा मात्र 9 है।
यह भी पढ़े...Weight Loss Tips: वजन कम करना है तो आज से ही शुरू करें इस चीज का सेवन, तेजी से घटेगा वेट