PCOD Home Remedies: पीसीओडी में केवल महिलाओं की ओवरीज ही प्रभावित नहीं होती हैं, बल्कि इसकी वजह से हार्मोनल असंतुलन भी हो जाता है और ऐसे में महिलाओं के फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है। आपको बता दें कि पीसीओडी में इंसुलिन, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में आप पीसीओडी में होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में एक बहुत ही असरदार नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

पीसीओडी की समस्या से राहत दिलाने में मेथी और दालचीनी की चाय काफी फायदेमंद हो सकती है। यह इंसुलिन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन का बैलेंस करने में मदद करती है। इसे पीने से इंसुलिन भी बैलेंस हो सकता है। साथ ही पीरियड्स भी रेगुलर होने में मदद मिल सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी ज्यादा इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है। ऐसे में हार्मोन बैलेंस होते हैं और शुगर स्पाइक नहीं होता है। धीरे-धीरे पीरियड साइकिल भी रेगुलर होने लगती है। यह ब्लड में ग्लूकोज और इंसुलिन के लेवल को बेहतर करती है, जिस वजह से पीसीओडी के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Health Issues: लगातार सिरदर्द देता है इन खतरनाक बीमारियों का संकेत, जानें कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए

साथ ही दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है। दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- मेथी दाना, दालचीनी, तेज पत्ता, लौंग, नींबू और पानी। इसे बनाने के लिए आप नींबू छोड़कर सभी सामग्री को पानी में उबालें और फिर छान लें। इसके बाद इसमें नींबू निचौड़ कर सेवन करें।