Kidney Stone Fruits To Avoid: गुर्दे में पथरी होना आज के समय में यह एक बहुत ही आम परेशानी हो गई है। वहीं मूत्र में कैल्शियम और ऑक्सलेट जैसे पदार्थ मिलकर पथरी बनाते हैं। ज्यादातर पथरी कैल्शियम ऑक्सलेट की होती है। वहीं कुछ फल ऑक्सलेट युक्त होते हैं, जो पथरी के बढ़ने का कारण बन सकते हैं। ऐसे में इन फलों को खाने से बचना चाहिए। वहीं पथरी के मरीजों के लिए इस तरीके के फल खाना बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि पथरी के मरीजों को किन फलों से परहेज करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की पथरी गुर्दे में छोटे-बड़े पत्थर होते हैं। वहीं पथरी हो जाने से दर्द, मूत्र में खून और इन्फेक्शन जैसी समस्या होने का डर रहता है। वहीं पथरी होने का सबसे आम कारण होता है कम पानी पीना और ज्यादा नमक जैसे चीजों का सेवन करना। ऑक्सलेट से भरपूर सब्जियां, फल खाने से भी पथरी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही डाइट का सेवन करें। तो चलिए जान पथरी के मरीजों को किन फलों से परहेज करना चाहिए।

इन फलों से करें परहेज

  • स्ट्रॉबेरी : इसमें ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। स्ट्रॉबेरी खाने से पथरी तेजी से बढ़ सकती है।
  • ब्लैकबेरी : इसमें ऑक्सलेट होता है। वहीं ब्लैकबेरी खाने से पुरानी पथरी बड़ी होने का डर रहता है।
  • स्टार फ्रूट : इस फल को खाने से परहेज करना चाहिए। यह फल गुर्दे के लिए जहर की तरह काम करता है। इसमें टॉक्सिंस पाए जाते हैं, जो पथरी को बढ़ाने का काम करते हैं।
  • अनार: एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पथरी के बढ़ने का कारण बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Cardiac Arrest Cases : सर्दी में बढ़ा हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, 25 से 40 उम्र के युवा चपेट में

पथरी से बचने के लिए आप खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, अंगूर का सेवन करें। इनमें सिट्रेट होता है जो पथरी को रोकने का काम करता हैं। ऐसे में पथरी के मरीजों को हर रोज तीन से चार लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।