Homemade Toner: सोशल मीडिया के जमाने में आजकल हर कोई अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नए-नए उपाय अपनाता है। वहीं आजकल ज्यादातर लोगों को CTM (क्लेंजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग) के बारे में जानकारी होती है। ऐसे में लोग सुबह उठकर चेहरा धोने के बाद टोनर लगाते हैं। इसके लिए कई लोग महंगे टोनर खरीदते हैं।

वहीं आपको बता दें कि आप घर पर भी बेहतरीन टोनर बना सकते हैं। इसके लिए आपको खीरा और ग्रीन टी की जरूरत पड़ेगी। यह आपके चेहरे को एकदम फ्रेश बना सकता है। साथ ही आप इसे बोतल में स्टोर करके भी रख सकते हैं। यह आपकी टैनिंग को हटाने में भी मदद करता है। आज हम इस लेख में टोनर बनाने के तरीके के बारे में जानेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका।

इसके लिए आपको सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करना है। कद्दूकस किए हुए खीरे को छानकर उसका रस निकाल लें। इसके बाद ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को खीरे के रस में मिला लें। अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसे स्प्रे बोतल में डालकर स्टोर कर लें।

इसे फ्रिज में रखना है, बाहर नहीं। सुबह मुंह धोने के बाद इस टोनर को चेहरे पर स्प्रे करें और फिर मॉइस्चराइजर लगा लें। यह आपकी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। इसका असर आपको एक सप्ताह के भीतर दिखाई देने लग सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रीन टी, गुलाब जल और खीरे के रस में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे को फ्रेश रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये त्वचा को पोषण देकर नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक होते हैं।