Healthy Tips: साउथ की डिशेज में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करी पत्ते का किया जाता है। यह खाने की खुशबू को बढ़ाता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। आयुर्वेद में करी पत्तों को पाचन और शरीर को अंदर से हेल्दी रखने के लिए खास बताया गया है। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि अगर 8 से 10 करी पत्ते सुबह खाली पेट चबाए जाएं, तो यह शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं। आपको बता दें कि करी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर, कैल्शियम और जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में करी पत्ते से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें जानने के बाद आप इसे अपने लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करेंगे। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
रोजाना करी पत्ते खाने से शरीर और स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। करी पत्ते में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर करता है। इसके साथ ही अगर आप इसे हर रोज खाते हैं, तो आपका पेट भी साफ रहता है। वहीं ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या से जूझ रहे लोगों को सुबह खाली पेट 8 से 10 करी पत्ते जरूर चबाने चाहिए।
यह भी पढ़ें- Is ORS Safe Daily: क्या रोज ओआरएस पीना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट की अहम सलाह
करी पत्तों में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाने में मदद करते हैं। अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, तो ऐसे में आप करी पत्तों का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और जरूरी तत्व बालों को झड़ने से रोकते हैं और उन्हें हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
वहीं आयुर्वेद के मुताबिक, अगर आपका पाचन सही रहता है तो आपकी स्किन भी साफ रहती है। इसलिए अगर आप करी पत्ते खाते हैं, तो यह आपके शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आपकी स्किन ग्लोइंग दिखती है।
इस तरह करें करी पत्ते का सेवन
आप 8 से 10 करी पत्ते सुबह खाली पेट अच्छी तरह चबाकर खाएं। इसके बाद आप एक गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं। वहीं आप करी पत्तों को धोकर ही चबाएं। इसके साथ ही आपको बता दें कि अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं या फिर आप प्रेग्नेंट हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।