Lifestyle Tips For Women: 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि मेटाबॉलिज्म शरीर से धीरे-धीरे कम होने लगता है और ऐसे में वेट बढ़ने के ज्यादा चांसेस होते हैं। इसके साथ ही इस उम्र में थायराइड, एनीमिया, हड्डियों में कमजोरी, विटामिन डी की कमी, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानियों का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं देखा जाता है कि इस उम्र में जाकर महिलाओं में पीसीओएस, अनियमित पीरियड्स जैसी परेशानी होने लगती है। वहीं ऐसे में अगर खानपान पर ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है। इसलिए 35 साल की उम्र के बाद डाइट पर खास ध्यान देना होता है, ताकि शरीर को पूरी तरीके से पोषण मिलता रहे और फ्यूचर में बीमारियों से शरीर को बचाया जा सके। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि 35 साल की उम्र के बाद डाइट में किन चीजों को शामिल करना जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

पोषक तत्वों से भरा भोजन ही करें

वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि 35 साल के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरा भोजन ही करना चाहिए। ऐसे में आप हर रोज दालें, पनीर, अंडा, सोया, चना दूध, दही, तिल जैसी चीजों को शामिल करें। इन्हें खाने से शरीर को पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे। साथ ही हड्डियां भी मजबूत रहेंगी। वहीं आयरन की कमी पूरी करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, गुड़ और अनार को डाइट में शामिल करें। इसके साथ ही साबूत अनाज और फल जरूर खाएं। इसे खाने से आपका डाइजेस्टिव भी बेहतर होगा। साथ ही आपकी शुगर भी कंट्रोल रहेगा। वहीं आप समय पर धूप लेते रहें ताकि आपको विटामिन डी मिलता रहे। इसके साथ ही पर्याप्त पानी भी पियें।

10 मिनट के लिए एक्सरसाइज जरूर करें

सही डाइट के साथ-साथ जरूरी है कि आप पर्याप्त नींद भी लें। वहीं आप कोशिश करें कि तला-भुना या पैकेजिंग वाले फूड न खाएं। वही जंक फूड से परहेज बनाकर रखें। ज्यादा चीनी और नमक खाने से बचें। इसके सेवन से आपको बीपी और शुगर की समस्या हो सकती है। वहीं ज्यादा बाहर का खाना न खाएं, नहीं तो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 35 साल की उम्र के बाद आपकी डाइट के साथ-साथ आपका लाइफस्टाइल भी आपकी सेहत के लिए महत्वपूर्ण होता है, इसलिए आप हर रोज कम से कम 10 मिनट के लिए एक्सरसाइज जरूर करें या फिर आप 30 मिनट तेज से जरूर चलें वही आप समय-समय पर हेल्प चेकअप भी करवाते रहें। इन बातों को अपनाकर आप 35 साल की उम्र के बाद भी शरीर को हेल्दी रख सकते हैं।