Dhania Beej Ke Fayde: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग खुद को फिट रखने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। इन्हीं में से एक है धनिया के बीज। धनिया के बीज का नियमित सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे।
जानें धनिया के बीज फायदे
- धनिया के बीज पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद तत्व पाचन एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे एसिडिटी की समस्या भी कम हो सकती है।
- धनिया के बीज लिवर के कार्य को बेहतर बनाने में भी सहायक माने जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने और उसके बेहतर कार्य करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- Wrinkle Removal Tips: ओट्स, अलसी और शहद का फेस पैक देगा दमकती और जवां त्वचा
- इसके अलावा धनिया के बीज यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) में भी राहत पहुंचा सकते हैं। यह शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करने और यूरिन प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पेशाब में जलन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
- इसके सेवन के लिए 1 से 2 चम्मच धनिया के बीज रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को हल्का गुनगुना करके छान लें और खाली पेट पिएं। चाहें तो धनिया के बीज को हल्का कूटकर दाल, सूप या अन्य व्यंजनों में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।