Black Tomato Benefits : अगर डायबिटीज कंट्रोल में नहीं आ रही, वजन लगातार बढ़ रहा है और बार-बार बीमार पड़ने से परेशान हैं, तो अब आपकी थाली में एक नया सुपरफूड जगह बना सकता है । काला टमाटर। गहरे बैंगनी-काले रंग का यह खास टमाटर इन दिनों सेहत को लेकर चर्चा में है। विशेषज्ञों का दावा है कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। काला टमाटर ब्लड शुगर कंट्रोल करने, वजन घटाने, दिल को स्वस्थ रखने, इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में सहायक हो सकता है। 

आंखों के सेहत के लिए फायदेमंद

काले टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी को वापस लौटाने में सहायता करता है। आंखों के इंफेक्शन से भी बचाव में मदद करता है। 

हार्ट अटैक के खतरा को करे कम

इसमें ऐंथोसाइनिन और पोटेशियम पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसमें हार्ट अटैक के खतरा को भी कम करने में मदद करता है। 

मोटापा

इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा पाया जाता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख भी ज्यादा नहीं लगता है। जिससे वजन नियंत्रित रहता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

काले टमाटर में विटामिन C और अन्य पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करते हैं।

त्वचा को बनाए ग्लोइंग 

काले टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। साथ ही आंखों की सेहत के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें...Home Remedies: मुंह के छालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये इलाज, जल्द मिलेगा आराम