Summer Health Drink: गर्मियों में एलोवेरा का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। एलोवेरा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा से लेकर दांतों, मुंह और पाचन तक के लिए फायदेमंद होता है। बता दें कि एलोवेरा का पौधा एलो जीनस से एक रसीला पौधा है, जो ट्रोपिकल क्लाइमेट में भारी मात्रा में उगता है। सदियों से लोग औषधीय पौधे के रूप में इसका इस्तेमाल करते रहे हैं। इसका रस एक चिपचिपा और गाढ़ा तरल होता है। अधिकतर लोग चेहरे और त्वचा पर इसका इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको इसका जूस पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
त्वचा पर इस्तेमाल करते हैं। एलोवेरा क्रोनिक ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचाने में राहत दिलाता है। एलोवेरा क्रोनिक ऑक्सीडेटिव के कारण दिल से जुड़ी बीमारी और यहां तक कि कुछ कैंसर के जोखिम भी हो सकते हैं। एलोवेरा त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। त्वचा पर एलोवेरा के कई लाभ तब देखे जाते हैं जब इसे पेय के रूप में पीने के बजाय इसे अच्छे से लगाया जाता है।
जानें जूस पीने के फायदे
इसके अलावा एलोवेरा त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।
ये घाव भरने में भी मददगार होता है।
दांतों की सफाई के लिए एलोवेरा एक अच्छा ऑप्शन है।
एलोवेरा ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
ये आपके बालों से रूसी कम करता है।
बालों को स्वस्थ रखता है और साथ ही हेयर ग्रोथ में मदद करता है।
ये आपके पाचन तंत्र को भी सही रखता है।
गठिया और जोड़ों के दर्द के लिए भी ये एक अच्छा ऑप्शन है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बेहद फायदेमंद माना जाता है।
त्वचा को हाइड्रेट करके साफ रखता है और कील मुहांसे जैसी समस्या से बचाता है।
ऐसे तैयार करें एलोवेरा का जूस
एलोवेरा का जूस तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको 4-5 नीम की पत्तियां, 2 चम्मच एलोवेरा जूस और 1.5 कप पानी लेना है। आप एक बर्तन लेकर उसमें डेढ़ कप पानी डालें और उसमें नीम के पत्ते डालें। इसे मीडियम फ्लेम पर 5-7 मिनट तक उबालकर ठेंडा कर लें। अब इसमें एलोवेरा का रस मिलाएं और पी लें।