Bharatpur Jalebis : भारत विविधताओं का देश है। भारत में कोशिकोष पर पानी और स्वाद बदल जाता है। कई क्षेत्र तो अपने स्वाद के लिए ही जाने जाते हैं। उनमें से एक राजस्थान है। जो दाल बाटी चूरमा के अलावा और भी स्वादिष्ट चीजों के कारण अपनी पहचान बनाए हुए हैं। राजस्थान की धरती हमेशा से अपने स्वाद और परंपरा के लिए विख्यात रही है। राजस्थान का भरतपुर अपने धार्मिक स्थल गंगा मंदिर के अलावा अपनी खास जलेबियां के लिए अलग पहचान बनाए हुए है। भरतपुर में स्थित गंगा मंदिर के पास देसी घी में बनी हुई जलेबियां मिलती है। जिसकी मिठास पूरे देश भर में फैली हुई है। भरतपुर घूमने आने वाले पर्यटकों को यह जिलेबिया अपने तरफ आकर्षित करती है। यहां भक्ति के साथ-साथ स्वाद का भी मिश्रण देखने को मिलता है।
अनुभवी कारीगर करते हैं जलेबी को तैयार
ये जलेबियां अनुभवी कारीगरों के द्वारा ही तैयार की जाती है। जलेबी को तलने के लिए शुद्ध देसी घी का उपयोग किया जाता है। जो इसके स्वाद को और दोगुना बढ़ा देता है। इसके साथ ही इलायची और केसर का भी उपयोग किया जाता है। जिससे अनोखे स्वाद उत्पन्न होते हैं। इन जलेबियां को लोग दूध के साथ खाना पसंद करते हैं। इसकी कीमत आंचल देवियों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है। लेकिन लोग इसकी गुणवत्ता को देखते हुए इसकी खरीदारी करते हैं।
दूध के साथ गरम जलेबी का मेल
इन जलेबियां को लोग दूध के साथ खाना पसंद करते हैं। भरतपुर के लोगों के दिन की शुरुआत इसी जलेबी और दूध के साथ होती है। यह आने वाले पर्यटक भी इसका लुफ्त उठाते हैं।भरतपुर में स्थित गंगा मंदिर के पास देसी घी में बनी हुई जलेबियां इस शहर की खास पहचान बन चुकीं हैं। यदि आप भरतपुर कभी भी जाए तो ऐसे स्वाद का आनंद जरूरी है।
ये भी पढ़ें...Bharatpur Birding Area: रंग बिरंगे पक्षियों का करना चाहते हैं दीदार तो यह जगह है आपके लिए, फोटोग्राफर्स के लिए सबसे बेस्ट