Winter Recipe: ठंड के मौसम में तिल और मूंगफली से बनी गजक का सेवन ज्यादा किया जाता है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। ज्यादातर लोग इसे बाजार से लाकर खाते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। मूंगफली और तिल की गजक बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। यह बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। सर्दियों में इसे आप बनाकर स्टोर करके भी रख सकते हैं। यह शरीर को गर्माहट देने में मदद करती है। आज हम आपको इस लेख में मूंगफली और तिल की गज्जक बनाने का तरीका बताएंगे। जिसकी मदद से आप इसे आसानी से घर पर खुद बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तिल और मूंगफली की गजक बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मूंगफली
तिल
गुड़
घी
इलायची पाउडर
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मूंगफली को हल्का भून लें।
- इसके बाद इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें और ठंडा होने के बाद आप इस दरदरा पीस लें।
- अब आप एक कढ़ाई में तिल भी भून लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालें। इसके बाद इसमें गुड़ डालकर पिघला लें।
- गुड़ के पिघल जाने के बाद आप इसमें मूंगफली और भुने हुए तिल डाल दें।
- इसके बाद मिश्रण को लगातार चलाते हुए मिश्रण को गाढ़ा कर लें।
- अब इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
- अब एक थाली में हल्का सा घी लगाकर तैयार मिश्रण को फैला लें और चम्मच की मदद से ऊपर की तरफ से बराबर कर दें। कुछ समय के बाद मिश्रण ठंडा हो जाएगा।
- इसे आप अपने मनपसंद की शेप में काट लें। आपकी गुड़ और तिल की गज्जक बनकर तैयार है। इसे आप कांच के कंटेनर में स्टोर करके रख लें।