Veg Recipe: पालक सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं सर्दियों में बहुत ही अच्छी पालक आती है। ऐसे में पालक पनीर की रेसिपी बनाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप पालक पनीर के शौकीन हैं। वहीं आप टेस्टी पालक पनीर खाने के लिए रेस्टोरेंट जाना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए बहुत ही लाजवाब पालक पनीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे खाने के बाद आप बिल्कुल भी बाहर का पालक पनीर खाना पसंद नहीं करेंगे, क्योंकि यह घर पर ही बहुत टेस्टी बनकर तैयार होता है। तो चलिए जानते हैं पालक पनीर बनाने की रेसिपी।

सामग्री

पलक ढाई सौ

पनीर 200 ग्राम

लहसुन - 2 कली

मक्खन - 1 टिक्की

नमक - स्वादानुसार

हरी मिर्च - 3

तेल

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक को गर्म पानी में एक उबाल आने तक उबाल लें। 

- इसके बाद आप पालक को ठंडे पानी में डालकर ठंडा कर लें।

- फिर आप इसे मिक्सी में पीस लें।

- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन डाल दें।

-  फिर इसमें हरी मिर्च डालें और एक सेकंड तक चलाएं।

- इसके बाद फिर इसमें आप पिसा हुआ पालक डालें और इसमें नमक डाल दें 5 मिनट तक पकने के बाद इसमें आप मक्खन और पनीर के टुकड़े डाल दें।

- अब आप इसमें नमक ऐड करें और फिर कुछ मिनट के लिए पकने के बाद आप गैस बंद कर दें।

आपका पालक पनीर बनकर तैयार है। इसे आप घर में गर्म-गर्म रोटी के साथ सर्व करें।