Veg Recipe: अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि वह खाने में क्या बनाएं जो बच्चों और बड़ों को सभी को पसंद आए। ऐसे में ज्यादा समय यही सोचने में निकल जाता है कि वह आज खाने में क्या बनाएं। वहीं महिलाएं आमतौर पर बाजार में मिलने वाली सब्जियों को ही अलग-अलग तरीके से बनाती हैं। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए बहुत ही टेस्टी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सभी को बहुत पसंद आएगी। वहीं आपने कच्चे केले की सब्जी तो बहुत बार खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी कच्चे केले के फूल की सब्जी बनाकर खाई है। यह खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी होती है। इसमें आयरन और कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको इस लेख में कच्चे केले के फूल की सब्जी बनाने के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
केले के फूल 500 ग्राम
प्याज - 2
तेल - एक चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
टमाटर - 1
नमक - स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - एक चम्मच
गरम मसाला - आधा पाउडर
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आधा किलो केले के फूल अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- इसके बाद इसे आप कुकर में डालकर उबाल लें।
- फिर अब आप गैस पर एक पैन रखें और उसमें तेल डालें।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हरी मिर्च, प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- अब आप इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- फिर इसमें टमाटर और नमक डाल दें।
यह भी पढ़ें- Holi Special: घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी साबूदाना पापड़, नोट कर लें आसान रेसिपी
- टमाटर के गल जाने के बाद इसमें केले के फूल और आधा गिलास पानी डाल दें।
- इसे आप ढककर 10 मिनट के लिए पकने दें और बीच-बीच में सब्जी चलाते रहें।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें और आप हरा धनिया से गार्निश करके गरम-गरम रोटी के साथ सर्व करें।