Veg Keema Recipe : अगर आप रोज़ वही पुरानी सब्ज़ियों से ऊब गए हैं, तो इस बार आलू-गोभी छोड़कर वेज कीमा ट्राई करें। यह बनाने में आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। आप इसमें अपनी पसंद की सब्ज़ियां और मसाले डालकर इसे और भी टेस्टी बना सकते हैं। वेज कीमा न सिर्फ खाने में नया स्वाद लाता है, बल्कि यह हेल्दी भी है। बच्चों और बड़े दोनों को यह पसंद आएगी। रोज़ के खाने में बदलाव लाने के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है।
सामग्री
फूलगोभी, छोटा चम्मच धनिया पाउडर, छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, टेबलस्पून तेल, छोटा चम्मच जीरा, प्याज, चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, टमाटर, नमक स्वादानुसार, छोटा चम्मच गरम मसाला, छोटा चम्मच हल्दी, हरा धनिया
बनाने की विधि
सबसे पहले गोभी को अच्छे से धोकर बारीक काट लिया फिर कद्दूकस कर लें।
कराही में तेल डालें और उसमें जीरा डालें जब तक जीरा सुनहरा ना हो जाए।
कटे हुए प्याज को तेल में डालें और हल्का सुनहरा होने तक उसे भुने फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हुई है हरी मिर्च को डालें।
इसके बाद इसमें टमाटर डालें और मसाले को डालकर भूनें जब तक मसाला तेल ना छोड़ दे। नमक स्वाद अनुसार डालकर मिला ले।
मसाले में गोभी को डालें और तेज आंच पर चार-पांच मिनट तक भूने बीच-बीच में चलाते रहे की गोभी चिपके नहीं आज को धीमी कर 5 से 7 मिनट के लिए ढक कर पकाएं
इसको आप रोटी या फिर पराठे के साथ खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें...Chutney Recipe : धनिया-मिर्च नहीं, अब घर पर बनाएं स्वादिष्ट मटर की चटनी, नोट करें रेसिपी