Veg Recipe:आज हम आपको कटहल के कबाब बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। इसके साथ इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। आइए जानते हैं कटहल के कबाब बनाने की रेसिपी।
सामग्री
कच्चा कटहल (उबला और मैश किया हुआ) – 2 कप
उबले हुए आलू – 2 मध्यम आकार के
प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
हरी मिर्च (बारीक कटी) – 2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हरा धनिया (बारीक कटा) – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप
तेल – तलने के लिए
 विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और कुकर में उबाल लें। उबालने के बाद अच्छे से मैश कर लें।

- फिर एक बड़े बर्तन में मैश किया हुआ कटहल, उबले आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरा धनिया डालें।

- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

- फिर आप मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब या टिक्की का आकार बनाएं।

- इसके बाद आप कबाब को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें ताकि वे क्रिस्पी बनें।

- अब आप पैन में तेल गर्म करें और कबाब को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

आपके कटहल के कबाब बनकर तैयार हैं। इसे आप हरी चटनी, पुदीना चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।