Sabzi Recipe: गर्मियों के मौसम में लौकी, तौरी कद्दू जैसी सब्जी मार्केट में खाने को मिलती है। वहीं ज्यादातर लोग नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। बहुत कम लोगों को ही लौकी तोरी जैसे सब्जियां पसंद होती है। वहीं गर्मियों में सब्जियां खाने से शरीर सेहतमंद रहता है। और लंबे समय तक एक्टिव भी रहता है। ऐसे में आज हम आपके साथ बहुत ही टेस्टी तोरई रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बोरिंग तोरई को भी बहुत जायकेदार बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद सभी सब्जी को बार-बार खाने के लिए मांगेंगे। तो चलिए जानते हैं तोरई की सब्जी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
तोरई - 7
प्याज - 3
सरसों का तेल -3 चम्मच
बड़ी - 1 चम्मच
राई - एक चम्मच
जीरा - एक चम्मच
सौंफ - एक चम्मच
लहसुन - दो
अदरक - 1 इंच
हरी मिर्च - 2
टमाटर - 1
नमक - स्वाद अनुसार
हल्दी - एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - दो
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - एक चुटकी
कसूरी - मेथी
हरा धनिया - दो बड़े चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले तोरई को धोकर छील ले। इसके बाद इसे आप छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब आप बड़ियों को एक पेन में तेल गर्म करके हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
- अब आप इस बड़ियों को फ्राई करके आप अलग रख लें।
- फिर अब आप इस पेन में तेल डालकर थोड़ा सा तेल डालकर इसमें राई, जीरा डालकर चटका लें।
- अब आप इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर भूनें।
- अब इसके बाद इसमें प्याज डालकर गोल्डन होने तक भून लें।
- फिर आप इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकरअच्छे से मिला लें।
- इसे आप तब तक बताएं जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए।
- अब आप इसमें तली हुई बड़ियां डालें और अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद तब तक पकाएं जब तक तोरई गल न जाए। तोरई के गल जाने के बाद इसमें आप कसूरी मेथी, गरम मसाला और हानिया हानिया डालकर अच्छे से मिला लें और फिर गैस बंद कर दें। आपकी सब्जी बनकर तैयार है। इसे आप गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें।