Summer Special: गर्मियों के आते ही हर किसी का मन ठंडी-ठंडी चीजें पीने का मन करता है। वहीं जब गला सूखता है तो ठंडी-ठंडी लस्सी से बेहतर कुछ नहीं लगता है। अगरआप सदियों पुरानी बनती आ रही लस्सी से बोर हो गए हैं, तो ऐसे में इस बार कुछ नई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इस बार आप साधारण लस्सी नहीं बल्कि खरबूजे से बनी लस्सी ट्राई कर सकते हैं, जो पीने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। इसके साथ ही यह बनाने में भी बहुत आसान होती है। मस्कमेलन लस्सी आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखती है। ऐसे में आज आपको इस लेख में मस्कमेलन से बनी लस्सी की रेसिपी बताएंगे जो स्वाद में तो बहुत ही लाजवाब होती है। इसके साथ ही बनाने में भी बहुत आसान होती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री 
खरबूजा -आधा 
दही - 1  कप 
चीनी - एक बड़ा चम्मच 
बर्फ के टुकड़े - 3
काजू, बादाम, पिस्ता - 1 चम्मच
विधि 
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप खरबूजे को छील लें।
- इसके बाद इसके बीज निकाल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप इसे मिक्सर में डालकर अच्छे तरीके से मिक्स कर लें।
- आप इसमें चीनी की जगह शहद भी डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Icecream: गर्मियों में घर पर बनाएं हेल्दी तरबूज आइसक्रीम, जानें आसान रेसिपी

- अब आप इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और सभी को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- जब यह क्रीमी टेक्सचर में आ जाए और इसमें खरबूजे के टुकड़े बिल्कुल भी ना रहें। तब आप इसे एक गिलास में निकाल लें।
- इसके ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें और एक चुटकी इलायची का पाउडर डालें।
 आपकी मस्क मेलन लस्सी बनकर तैयार है। इसे आप ठंडी-ठंडी सर्व करें।