Snacks Recipe: शाम के समय अगर आप कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा नाश्ता खाने का मन बना रहे हैं, तो आप घर पर बने सूजी चिली रिंग्स बना सकते हैं। ये खाने में बहुत ही कुरकुरे और टेस्टी होते हैं। आप इन्हें बच्चों को नाश्ते के लिए भी दे सकते हैं। वहीं, चाय के साथ भी इनका स्वाद काफी अच्छा लगता है। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है। आप इन्हें आसानी से घर पर बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सूजी चिली रिंग्स बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
सूजी – 1 कप
पानी – 2 कप
तेल – 2 बड़े चम्मच
चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
काली मिर्च – ½ चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
नमक – स्वादानुसार
तलने के लिए तेल।
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में पानी डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरा, नमक, चिली फ्लेक्स और तेल डालकर उबलने के लिए रख दें। गैस को धीमा रखें।
- अब धीरे-धीरे एक हाथ से सूजी डालें और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गांठें न पड़ें। आपको सूजी को तब तक चलाना है, जब तक पानी अच्छी तरह सूख न जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और कढ़ाई को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी भाप में अच्छी तरह पक जाए।
- जब मिश्रण हल्का गर्म हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें। इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें। थोड़ा सा तेल हाथ पर लगाएं और मिश्रण को लगभग 4 मिनट तक अच्छी तरह गूंधें। इसे तब तक गूंधें, जब तक मिश्रण अच्छी तरह चिकना न हो जाए।
यह भी पढ़ें- French Fries Recipe: घर पर बनाएं मार्केट जैसे कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज, ये है आसान तरीका
- अब तैयार मिश्रण से लंबे आकार के रोल बनाएं और दोनों सिरों को आपस में जोड़ दें। इसी तरह सभी रिंग्स तैयार कर लें।
- इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और रिंग्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
तैयार सूजी चिली रिंग्स को चाय या अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।