Snack Recipe: शाम के समय में चाय के साथ स्नैक्स खाने का मजा ही अलग होता है। इसके लिए अक्सर लोग मार्केट से तरह-तरह की चीज लाकर खाते हैं, जो की सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। वहीं ऐसे में आज आपकी मदद के लिए हम स्नैक्स के लिए वेज कटलेट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। वहीं इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। तो चलिए जानते हैं वेज कटलेट बनाने का तरीका। 
सामग्री 
मैदा - एक कप 
तेल - एक चम्मच 
हरी मिर्च -2
अदरक - 1 इंच 
प्याज - 1 
मटर - आधा कप 
चुकंदर -1
गाजर -1 
बीन्स- आधा कप 
धनिया पाउडर - आधा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच 
गरम मसाला - आधा चम्मच 
ब्रेड 
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कड़ाही में तेल को गर्म होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप इसमें हरी मिर्च, अदरक डालकर भून लें।
- अब आप इसमें प्याज और मटर डालकर 2 मिनट के लिए अच्छी तरीके से फ्राई कर लें।
- अब आप इसमें चुकंदर गाजर बीन्स मिला लें।
- इसके साथ इसमें नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर डालकर 5 मिनट के लिए भून लें।
- सब्जियों को आपको क्रंची बनाना है।
- इसके बाद आप इसमें उबले हुए आलू डाल दें।
- सभी को अच्छे से मिक्स करने के बाद आप कम से कम 4 मिनट के लिए पका लें।
- इसके बाद आप गैस बंद कर दें।
- सब्जी को आप कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। 
- अब आप एक बाउल में मैदा लें और उसमें नमक मिलाकर बैटर तैयार कर लें।
- इसके साथ एक बड़े बर्तन में ब्रेड कम्स रखें और ठंडा हुआ ब्रेड मिक्सर के छोटे-छोटे कटलेट की शेप बना लें।
- आपको हर कटलेट पहले मैदे के बैटर में डूबाना है फिर ब्रेड केम्स में लपेटकर कढ़ाई में फ्राई कर लें।
- ऐसे ही आप सभी कटलेट को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। आपके वेज कटलेट बनकर तैयार है। इसे आप सॉस या चाय के साथ सर्व करें।