Indian Recipe: अरहर, चने की दाल तोड़ो, खा लेते हैं, लेकिन हरी मूंग दाल का नाम होते ही लोग तरह-तरह के मुंह बनाने लगते हैं। कई लोगों को लगता है कि यह बीमारियों की दाल होती है। ऐसे में आज हम आपको बहुत ही टेस्टी मूंग दाल की रेसिपी बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे। आज हम इस लेख में जानेंगे शाही मूंग दाल बनाने का तरीका। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

सामग्री
हरी मूंग दाल – 1 कप
हरी इलायची – 4
बड़ी इलायची – 2
दालचीनी – 1 टुकड़ा
तेज पत्ता – 2
लौंग – 2
साबुत काली मिर्च – 3
नमक – स्वादानुसार
तड़के के लिए
तेल – 2 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
प्याज – 1
लहसुन – 2 कलियां
अदरक – आधा इंच
हरी मिर्च – 2
हल्दी पाउडर – 2 चुटकी
कश्मीरी लाल मिर्च – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
दही – आधा कप
फ्रेश क्रीम – 2 चम्मच
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
हरा धनिया – 1 चम्मच
 विधि
सबसे पहले मूंग दाल को 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर हरी इलायची, बड़ी इलायची, तेज पत्ता, लौंग और साबुत काली मिर्च को कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। इसे भीगी हुई दाल में डाल दें।

अब पोटली और दाल को कुकर में डालकर नमक मिलाएं और अच्छी तरह उबाल लें। दाल के अच्छी तरह पकने के बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें जीरा और प्याज डालकर भूनें। इसके बाद लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें।

अब इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और मसाले को अच्छी तरह भून लें। इसके बाद इसमें दही और नमक डालें। लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें उबली हुई मूंग दाल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अपनी जरूरत के मुताबिक इसमें पानी डालें। एक उबाल आने के बाद इसमें फ्रेश क्रीम, कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। 2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

आपकी शाही मूंग दाल बनकर तैयार है। इसे आप नान या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।