Recipe For Kids: आजकल के बच्चों को पिज्जा खाना काफी ज्यादा पसंद होता है, लेकिन यह सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। ऐसे में आप घर पर ही बच्चों को हेल्दी पिज्जा बनाकर खिला सकते हैं। यह सर्दियों के लिए काफी मजेदार रेसिपी है। आज हम आपको मकई के आटे की का पिज्जा बनाने की रेसिपी बताएंगे। आपको बता दें मक्के में फाइबर विटामिन ए विटामिन सी जैसे तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होते हैं। तो चलिए जानते हैं मकई के आटे का पिज्जा बनाने का बेहतरीन तरीका।

सामग्री

मकई का आटा - 200 ग्राम

गरम पानी - एक गिलास

नमक - स्वादानुसार

पिज्जा सॉस - तीन बड़े चम्मच

मोजेरिला चीज - 80 ग्राम

प्याज - 1

शिमला मिर्च - आधा

कोर्न - दो चम्मच

चिल्ली फ्लेक्स -1 चम्मच 

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मकई के आटे में नमक मिलाकर गर्म पानी की मदद से सख्त आटा गूंथ लें।

-  इसके बाद आप पन्नी पर आटा रखकर हथेली से रोटी बना लें।

- अब तवा गर्म करके दोनों तरफ से रोटी सेंक ले।

- इसके बाद आप रोटी पर पिज्जा सॉस, चीज क्यूब डालें। साथ ही इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, कोर्न डाल दें।

- फिर इसके ऊपर ओरिगेनो डालें और ओवन में 10 मिनट के लिए बैक कर लें। आपका मकई के आटे का पिज्जा बनकर तैयार है।