Breakfast Recipe: सुबह का नाश्ता अगर अच्छा मिल जाए तो ऐसे में पूरा दिन बढ़िया जाता है। वहीं, कई बार लोग रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप कुछ चटपटा और क्रिस्पी ट्राई कर सकते हैं।
ज्यादातर घरों में आलू की टिक्की बनाकर खाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी कच्चे केले की कुरकुरी टिक्की खाई है? यह मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में कच्चे केले की टिक्की बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक चटकारे लेकर खाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
कच्चे केले - 3 (उबले हुए)
ओट्स - 3 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - 2
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
घी - 2 बड़े चम्मच
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले को धोकर कुकर में उबाल लें। इसके बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक बाउल में केले को अच्छी तरह मैश कर लें।
इसके बाद इसमें ओट्स पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, बारीक कटा प्याज, भुना हुआ जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
यह भी पढ़ें- Urad Dal Halwa Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट उड़द दाल का हलवा, हर कोई करेगा तारीफ
अब तैयार मिश्रण से अपनी पसंद के आकार की टिक्की तैयार करें। इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और टिक्कियों को धीमी से मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
तैयार टिक्कियों को प्लेट में निकालें और चटनी के साथ सर्व करें। आप इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एक हेल्दी नाश्ते का विकल्प भी है।