Rakasha Bandhan Recipe: रक्षाबंधन जल्दी आने वाला है। ऐसे में मिठाइयों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन आपको बता दें कि डिमांड के चलते मार्केट में खराब मिठाइयां भी मिलने लगती हैं, जिन्हें पहचानना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप इस परेशानी से बचने के लिए घर पर ही मिठाई बना सकती हैं। घर पर अपने हाथों से मिठाई बनाकर आप अपने भाई को स्पेशल फील करवा सकती हैं। ऐसे में आपकी मदद के लिए हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप घर पर आसानी से मिठाई बना सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में बहुत ही आसान मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
सामग्री
छुहारा- 1 कटोरी
नारियल- 2
दूध- 1 लीटर
ड्राई फ्रूट्स- आधा कप
घी- आधा कप
सूजी- तीन चौथाई कप
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
मिश्री या चीनी- आधा कप
मिल्क पाउडर- 5 बड़े चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले छुहारे को काटकर उसकी गुठली निकाल लें।
- इसके बाद आप नारियल को गोला तोड़ें और उसके पतले-पतले टुकड़े कर लें। फिर आप 1 लीटर दूध को कढ़ाई में डालें और इसे मीडियम आंच पर पकाने के लिए रख दें।
- 10 मिनट के बाद आप दूध की गैस बंद कर दें। इसके बाद इसमें छुहारे और नारियल को डाल दें। इसे पकने के लिए रखें।
- जब दूध की मात्रा कम हो जाए, तब आप गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद तैयार मिश्रण को मिक्सर में डालें और पीस लें। फिर इसे एक कटोरे में निकालकर रख दें।
- अब एक कढ़ाई में घी डालें और उसे गर्म करें। इसके बाद इसमें सूजी डालकर लगातार चलाते रहें। इसे गोल्डन होने तक भूनना है। फिर आप इसमें इलायची पाउडर डालें और चीनी या मिश्री डाल दें।
- इसके साथ ही इसमें मिल्क पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिला लें। कुछ मिनट के बाद गैस बंद कर दें।
- फिर आप एक थाली लें और उस पर घी लगा लें। इसके बाद तैयार मिश्रण को थाली में डाल दें और अच्छे से फैला लें।
- इसके ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। मिश्रण के ठंडा होने के बाद अपनी मनपसंद शेप में मिठाई काट लें। आपकी स्वादिष्ट नारियल बर्फी बनकर तैयार है।