Rajasthani Recipe: अगर आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप राजस्थानी स्पेशल जायफल आलू बनाकर खा सकते हैं। राजस्थानी खानों का स्वाद दुनिया भर में जाना जाता है उनमें से ही एक रेसिपी है जायफल आलू। इस डिश को आप पराठे या रोटी किसी के भी साथ खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसके साथ ही यह बहुत आसानी से बन जाती है। बच्चे- बड़े हर कोई इसे शौक से खाता है। तो आइए जानते हैं जायफल आलू बनाने की रेसिपी।
सामग्री
आलू - आधा किलो
जीरा - 1 चम्मच
अदरक -1 इंच
तेल - 2 बड़े चम्मच
सौंफ पिसी हुई - 1 चम्मच
जायफल पाउडर - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 3
धनिया पाउडर -1 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया -2 चम्मच
यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं राबोडी की सब्जी, पाएं गांव का स्वाद
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को उबाल लें।
- फिर आलू को उबालने के बाद आप कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर चटका लें।
- इसके बाद इसमें आप उबले हुए आलू डालें। फिर जायफल पाउडर, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से चला लें। इसे आप तकरीबन 5 से 7 मिनट के लिए अच्छे तरीके से चलाएं।
- अब इसमें आप नींबू का रस और हरा धनिया डालकर 2 मिनट के लिए पका लें। आपके जायफल आलू तैयार हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं इसे आप गरमा गरम रोटी है पराठे के साथ सर्व करें