Rajasthani Recipe: आज हम आपके साथ मिस्री पूड़ी बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। 

सामग्री
गेहूं का आटा – 2 कप
मिस्री ) – 1 कप
देसी घी – 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
दूध – जरूरत अनुसार
तलने के लिए घी या तेल
 विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें।
- इसके बाद इसमें देसी घी डालकर अच्छे से मिला लें।
- फिर अब इसमें कुटी हुई मिस्री और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
- अब आप दूध की मदद से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें।
- फिर आप आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रखें और अब छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी की तरह बेल लें।
- इसके बाद आप कढ़ाही में तेल गर्म करें और पूड़ियों को गोल्डन होने तक तल लें।
आपकी मिस्री पूड़ी बनकर तैयार है। इसे आप गर्मागर्म सर्व करें।